Ro no D15139/23

ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम खुर्द में राशन दुकान (पीडीएस) भवन में टिन शेड निर्माण कार्य हेतु 80 हजार रूपए एवं घुनहिन मंच में टाईल्स व ग्रील निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 20 हजार रूपए तथा ग्राम गोपालपुर में पानी टेंकर के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में तालाब के पास चबूतरा निर्माण का ग्रील कार्य हेतु 2 लाख रूपए, ग्राम दर्राबांधा के साहू पारा सामुदायिक भवन में टाईल्स कार्य हेतु 1 लाख रूपए, ग्राम दर्राबांधा में आदिवासी पारा सामुदायिक भवन में टाईल्स कार्य हेतु 1 लाख रूपए, ग्राम आरगांव में स्कूल गेट से बैगा चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम खपरीकला में आम्बेडकर चौक में शेड निर्माण कार्य हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम झिटिया में आम्बेडकर चबूतरा में छत निर्माण हेतु 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात