Ro no D15139/23

फटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए दिशा-निर्देश

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2025। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ द्वारा जिले में समस्त स्थायी एवं अस्थायी फटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने पर छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम 2018, छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन नियमावली 2021 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि फटाखा दुकान कपड़ा, बांस, रस्सी, टैंट सहित अन्य किसी भी ज्वलनशील पदार्थ का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। फटाखा दुकान कम से कम एक दूसरे से 3 मीटर की दूरी (साईड) पर एवं एक दूसरे के सामने न बनायी जाए। फटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल लैंप, गैस लैंप एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित है। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अन्दर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित है। विद्युत तारों में ज्वांइट खुला नहीं होना चाहिये एवं प्रत्येक मास्टर स्वीच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिये, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वत: बन्द हो जाये। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उसके ऊपर से हाईटेंशन पावर लाईन न गुजरती हो। प्रत्येक फटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना चाहिये तथा इसकी मारक क्षमता 6 फीट की होती है। दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिये। फटाखा दुकानों के सामने बाईक एवं कार की पार्किंग प्रतिबंधित है। अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस का फोन नम्बर दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मुव्हमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों और मांगों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करेंगे – प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव

    *- प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुशासन तिहार की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक* राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY). स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र…

    Read more

    कार्यालयीन समय में शराब सेवन करने पर सहायक ग्रेड-2 निलंबित

    राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…