Ro no D15139/23

उच्च शिक्षा विभाग का प्रशासनिक निर्णय

*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण, सेवाएं हुईं नियमित*

रायपुर, 6 फरवरी 2026/उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनकी सेवाओं को नियमित माना गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत निर्धारित 2 से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान उनके कार्य, आचरण एवं दायित्व निर्वहन का मूल्यांकन सक्षम समिति द्वारा किया गया। मूल्यांकन में संतोषजनक पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। चतुर्थ श्रेणी के जिन कर्मचारियों परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है उनमें श्री संजय कुमार शर्मा, श्री अमित कुमार, श्री संदीप वाल्मिक और श्री दिनेश कुमार निषाद का नाम शामिल है।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस निर्णय से महाविद्यालयीन प्रशासन को मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा एवं संबंधित महाविद्यालयों तथा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन को मिल रही नई गति, प्रदेशभर में जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान तेज

      जिलों में जल बहनों को एफटीके प्रशिक्षण, सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर रायपुर, 18 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं…

    Read more

    महापौर एवं कलेक्टर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में हुए शामिल

      सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर की गई  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सभी देंगे अपना सहयोग : महापौर *- कलेक्टर ने…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण