Ro no D15139/23

जिले में सुरक्षित खाद्य उपलब्धता हेतु प्रशासनिक प्रयास खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता, मगरलोड ब्लॉक के 158 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने लिया फोस्टैक प्रशिक्षण

 

धमतरी, 8 फरवरी 2026/धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य कारोबार संचालन की तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु फोस्टैक (FoSTaC) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक, दक्ष एवं जिम्मेदार बनाते हुए सुरक्षित खाद्य प्रणाली को सुदृढ़ करना है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली का मुख्य उद्देश्य खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षित कर एक सशक्त फूड सेफ्टी ईकोसिस्टम विकसित करना तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को न्यूनतम करना है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं पंजीयन) विनियम, 2011 की अनुसूची-4 के अंतर्गत यह स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य की हैंडलिंग, प्रसंस्करण, तैयारी, पैकिंग, भंडारण, परोसने एवं वितरण से संबंधित स्वच्छता एवं सुरक्षा के विषय में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला धमतरी द्वारा निरंतर खाद्य कारोबारकर्ताओं से यह अपील की जाती रही है कि वे अपने व्यवसाय की श्रेणी अनुसार खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन प्राप्त करें तथा एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण लेकर नियमों के अनुरूप खाद्य व्यवसाय का संचालन करें।
इसी क्रम में मगरलोड ब्लॉक के खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा पहल करते हुए एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्था प्रखर फाउंडेशन के समन्वय से मगरलोड एवं ग्राम मेद्या में ही फोस्टैक प्रशिक्षण बैच का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण हेतु बाहर न जाना पड़े। प्रखर फाउंडेशन द्वारा सशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सफल प्रशिक्षण उपरांत एफएसएसएआई द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।
दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2026 को सामुदायिक भवन, मगरलोड तथा अटल समरसता ग्राम पंचायत भवन, मेद्या में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 107 किराना एवं कैटरिंग व्यवसाय तथा 51 स्ट्रीट फूड व्यवसाय से जुड़े खाद्य कारोबारकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबार संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मगरलोड ब्लॉक में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु एफएसएसएआई, नई दिल्ली के अधिकृत प्रशिक्षक श्री विवेक पाठक एक दिन पूर्व ही पहुंच चुके थे। उल्लेखनीय है कि श्री पाठक देश के शीर्ष 10 प्रशिक्षकों में से एक हैं तथा अब तक देशभर में लगभग 463 प्रशिक्षण बैचों में 20,000 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
इस प्रशिक्षण आयोजन में मगरलोड ब्लॉक व्यापारी संघ के अध्यक्ष  विश्वजीत साहू, मेद्या खाद्य व्यापारी संघ के अध्यक्ष  धनेश्वर निषाद एवं मेद्या के सरपंच प्रतिनिधि  गजेन्द्र ध्रुव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिन्होंने प्रशिक्षण हेतु भवन उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त  राखी साहू, सरपंच खिसोरा द्वारा भी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करने में सराहनीय योगदान दिया गया। प्रखर फाउंडेशन द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रशिक्षण में श्री हेमलाल साहू (अन्नपूर्णा भोजनालय),  मंजूलता साहू (रिमझिम केक शॉप),  सूर्यकांत साहू (अभि फल भंडार, मेद्या),  माहेश्वरी बाई (प्रमोद गुपचुप चाट सेंटर, मेद्या),  शिवनाथ साहू (शिवनाथ पान पैलेस),  प्रेमलाल सिंह (प्रेम किराना, भेंड्री),  विमलचंद जैन (किराना स्टोर, खिसोरा) सहित अन्य खाद्य कारोबारकर्ता उपस्थित रहे।
खाद्य कारोबारकर्ताओं ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एनिमेशन वीडियो के माध्यम से खाद्य सुरक्षा से जुड़े कई वैज्ञानिक पहलुओं को सरल एवं सहज रूप में समझाया गया, जिनका खाद्य व्यवसाय में पालन अत्यंत आवश्यक है। सभी कारोबारकर्ताओं ने भविष्य में भी नियमित अंतराल पर इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    *प्रभावित परिवारों तक बिना विलंब राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने को कहा*   रायपुर 18 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर के चिकित्सकों की तत्परता से चाकू लगने से गंभीर घायल 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन

    रायपुर, 18 जुलाई 2026/   छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के चिकित्सकों ने आपसी समन्वय, त्वरित निर्णय और विशेषज्ञ उपचार से चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण