Ro no D15139/23

अंबिकापुर शहर में सड़क मरम्मत के कार्यों का जायजा लेने निकले प्रशासक विलास भोसकर, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश

4.47 करोड़ की लागत से शहर में 17 विभिन्न सड़कों पर हो रहा मरम्मत का कार्य
गुणवत्ता संबंधी समस्या पर कार्य को निर्बाध रखते हुए प्रशासक अथवा नगर निगम आयुक्त से कर सकते हैं शिकायत

अम्बिकापुर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ शहर की सड़कों में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। प्रशासक श्री भोसकर ने नवापारा में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शहरवासियों की सुविधा के लिए इन मरम्मत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता ना किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क संधारण कार्य में गुणवत्ता से संबंधित समस्या होने पर कार्य को निर्बाध रखते हुए प्रशासक अथवा नगर निगम आयुक्त से शिकायत की जा सकती है। नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप ने बताया कि शहर में 17 सड़कों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 4.47 करोड़ है। इन सड़कों में गांधी नगर नाका से नवापारा चौक अंतर्गत, नवापारा चौक से कोईरा दुकान तक सड़क डामरीकरण कार्य, लागत 49.49 लाख, सिंचाई कालोनी से शिव मंदिर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 35.00 लाख, माखन बिहार रोड (विशुनपुर/गंगापुर) अंतर्गत मनेंन्द्रगढ़ रोड से बिजली ऑफिस तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 39.79 लाख, बिजली ऑफिस से कन्या परिसर गेट तक सड़क डामरीकरण कार्य 20.21 लाख, विशुनपुर/गंगापुर में बीटी पैच कार्य 10.33 लाख, गोधनपुर पुलिया से गोधनपुर चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 35.00 लाख, साईं मंदिर से श्री प्रबोध मिंज के घर तक (बाकी में पैच वर्क) 48.25 लाख, जोड़ा पीपल रोड अंतर्गत निगम कार्यालय से शंकर फ्रूट तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 34.23 लाख, गुदरी बाजार तिराहा सड़क डामरीकरण कार्य लागत 8.72 लाख, माया लॉज से जेल तिराहा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 27.89 लाख, संगीत सागर चौक से चांदनी तक सड़क डामरीकरण कार्य 30.00 लाख, गंगापुर वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य 19.83 लाख, सत्तीपारा रोड अंतर्गत एम.पी. तिवारी वकील के घर से कैलाश मोड़ तक सड़क डामरीकरण कार्य स्वीकृत राशि 32.12 लाख, सत्तीपारा रोड में कैलाश मोड़ ब्रम्ह मंदिर बीटी पैच कार्य लागत 3.88 लाख, भट्ठी रोड सड़क डामरीकरण कार्य लागत 25.00 लाख, रिंग रोड से मदिरा दुकान तक (शिकारी रोड़) सड़क डामरीकरण कार्य लागत 19.83 लाख और फॉरेस्ट बेरियर रोड़ में बीटी पैच कार्य लागत 7.63 लाख शामिल हैं।
इसी तरह नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत 1.86 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क डामरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है जिसमें वार्ड क्रमांक 09 रिषी गुप्ता के घर से लकड़ापारा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 35.32 लाख, दत्ता कालोनी में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 46.08 लाख, न्यू पटेलपारा में सड़क डामरीकरण कार्य 38.87 लाख, वार्ड क्रमांक 46 में बहेरापारा में सड़क डामरीकरण कार्य 22.26 लाख, वार्ड क्रमांक 44 में मठपारा में जीतलाल सिंह पटवारी के घर से टोडलर्स स्कूल तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 44.46 लाख शामिल हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान