Ro no D15139/23

पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

 

जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सीजेआईटी जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीजेआईटी जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक शाखा में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।
संस्था स्तर पर सीट आवंटन के लिए पंजीयन 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को मेरिट सूची जारी होगी तथा 13 एवं 14 अगस्त 2026 को प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग, पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम आवंटन संबंधी विस्तृत जानकारी https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। वहीं प्रवेश नियम एवं अन्य जानकारी  CGIT, जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर देखी जा सकती है। पंजीयन अथवा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8821026945, 8109517732 एवं 7693890308 पर संपर्क कर सकते हैं। 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ