Ro no D15139/23

आकस्मिक निरीक्षण के बाद बैठक, कलेक्टर ने दिये निर्देश

*गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने अभी से करें तैयारी*

धमतरी 19 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के निरीक्षण के बाद जनपद पंचायत सभाकक्ष मगरलोड में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गर्मी के मौसम में पानी की समस्या वाली जगहों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को ऐसे स्थानों की पहचान कर पेयजल आपूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आने वाले दिनों में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारियों को अभी से काम शुरू कर देने कहा। उन्होंने पानी की कमी वाले स्थानों पर जलस्त्रोतों की पहचान कर पानी पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी करने कहा। श्री मिश्रा ने ऐसे स्थानों पर जरूरत के अनुसार ज्यादा गहराई वाले नलकूप खोदने की सलाह दी। कलेक्टर ने पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं में लगे बोरवेल पम्पों की मरम्मत आवश्यकतानुसार पंचायत फंड से भी कराने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित तीनों अनुभागों के एसडीएम से भी चर्चा की।
बैठक में कलेक्टर ने किसान पंजीयन की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा और बड़े पैमाने पर फल, फूल, सब्जी आदि की खेती करने के लिए किसानां को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी ली और निर्देशित किया कि पोषण पुर्नवास केन्द्र में कमजोर एवं कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से भर्ती करायें तथा निर्धारित समय तक उसकी प्रतिदिन देखभाल करायें। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के विभागीय गतिविधियों की बारी-बारी से समीक्षा की और जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये।

  • Related Posts

    नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

      धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित…

    Read more

    धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

      धमतरी 25 मार्च 2026/धमतरी जिले में बढ़ते तापमान और भीषण उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने