Ro no D15139/23

मगरलोड सी एच सी के नए भवन का ड्राइंग डिजाइन और प्राक्कलन बनाने के निर्देश, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

*पोषण पुनर्वास केंद्र को नए भवन में शिफ्ट करने को भी कहा, डाक्टरों को समय पर उपस्थित रहकर इलाज करने के निर्देश भी दिए*

धमतरी 19 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हो रही पुरानी बिल्डिंग लेकर सीएमएचओ के प्रति नाराज़गी जताई और नई बिल्डिंग के लिए सीएचएमएससी से प्राक्कलन बनवाने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने इसके साथ ही तीस बिस्तर अस्पताल के लिए बिल्डिंग का ड्राइंग डिजाइन भी बनवाने को कहा। अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मगरलोड के अस्पताल में एक-एक वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनकी तबीयत पूछी। उन्होंने अस्पताल में किए जा रहे इलाज और दी जा रही दवाइयों की भी जानकारी ली।
श्री मिश्रा ने अस्पताल परिसर में ही स्थित हमर लैब का भी निरीक्षण किया और उसमे होने वाली जांचों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लैब में जांच के लिए उपलब्ध रीएजेंट और जरूरी सामग्रियों की भी जानकारी ली साथ ही जांच मशीनों के रख-रखाव के बारे में पूछा। सीएमएचओ डॉ कौशिक ने बताया की इस लैब में मरीजों की लगभग 59 तरह की जांच की जाती है। सिकलसेल से लेकर थायरॉइड तक की जांच यहाँ हो रही है। कलेक्टर ने सावधानी से सभी मानकों को ध्यान में रखकर जांच करने को कहा।
इसके बाद श्री मिश्रा ने मगरलोड के पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया और उसे नए बने भवन में शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कुछ मरीजों ने कलेक्टर से अस्पताल में डाक्टरों के समय पर नहीं आने की शिकायत भी की। इस पर श्री मिश्रा ने तहसीलदार को औचक निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि समय पर अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर ने अस्पताल में शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बायो मेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिये।

  • Related Posts

    कृषि विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का मिला मार्गदर्शन

    पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, वित्तीय सहायता एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी…

    Read more

    20 जून को विकासखण्ड स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन

    विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन   धमतरी, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति