Ro no D15139/23

टीएल में दिए गए लक्ष्य पूरा कर अधिकारी बैठक में उपस्थित हो, निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की पूरी जानकारी रखें -कलेक्टर श्री वसंत

आश्रम छात्रावासों के सतत निरीक्षण के अधिकारियों को दिए गए निर्देश
कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
 

अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व टीएल में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की पूरी जानकारी लेकर ही अधिकारी बैठक में उपस्थित हों। टीएल का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर सम्बंधित कार्रवाई के किए तैयार रहें। उन्होंने पीवीटीजी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने भर्ती प्रक्रिया पर स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेते हुए कहा कि भर्ती के पश्चात वेतन समय पर नियमित मिले। उन्होंने बैठक में शिक्षा विभाग से एस्ट्रोनॉमी लैब निर्माण, विद्यालयों में सामान्य ज्ञान की पुस्तकों की उपलब्धता, अतिशेष शिक्षकों की भर्ती, न्यूज डेस्क संचालन आदि की जानकारी ली तथा अवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग से दुरस्थ क्षेत्रों में राशन पहुंचाने की जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ने बताया कि ऐसे 35 दूरस्थ स्थानों का चयन किया गया है, जहां राशन लेने हेतु लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें ग्राम में ही राशन प्रदान किए जाने सभी तैयारियां कर दी गई है। वहीं 19 स्थानों का चयन नए दुकान स्थापित करने हेतु किया गया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

धान उठाव की जानकारी ली गई-

कलेक्टर श्री वसंत ने धान उठाव की जानकारी ली तथा कहा कि धान उठाव में तेजी लाएं। सभी जगह धान उठाव कराया जाए। अगले समय सीमा की बैठक तक डीओ शत प्रतिशत कटवाया जाए।

एसआईआर की सभी प्रविष्टिया निर्धारित समय पर करने दिए गए निर्देश-
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने एसआईआर के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर की सभी प्रविष्टियां निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम ना छूटे।

आश्रम छात्रावासों के सतत निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा अधिकारी लगातार आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लें तथा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों जिनकी ड्यूटी लगी है उनको भी सूचित कर दें।

अपार आईडी, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण पर प्रगति की ली गई जानकारी-
बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अनुभागवार जन्म प्रमाणपत्र निर्माण की जानकारी सभी एसडीएम से ली। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी मई माह तक लक्ष्य पर शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने कहा।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात