Ro no D15139/23

ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी पर काबू पाया गया

– जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल की गई सक्रियतापूर्वक कार्रवाई

*- आगजनी से किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि*

*- आगजनी की घटना की जांच की जा रही*

राजनांदगांव 16 फरवरी 2026। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में दोपहर 12 बजे उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं दुर्ग जिले से 8 फायरब्रिगेड गाडिय़ां बुलाई गई और उद्योग में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना व आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक  जैन, एसडीओपी सुश्री मंजूलता बाज, तहसीलदार घुमका,  मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार घुमका  रामलखन चौहान, थाना प्रभारी घुमका  विजय मिश्रा, टीआई बसंतपुर  हेमंत साहू सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थे।

क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई से डॉ. अनीता सावंत एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक  शिवप्रसाद द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा आगजनी की घटना की जांच की जा रही है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है। निरीक्षण के दौरान उद्योग प्रतिनिधि व मैनेजर केजी शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली नई आर्थिक शक्ति खेती हुई आधुनिक, परिवारों का भविष्य भी हो रहा सुरक्षित

        रायपुर, 06 जुलाई 2026/ राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना प्रदेश के किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। योजना के तहत प्रदान की जा रही…

    Read more

    नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से बढ़ी उपज, किसान लूचरण टंडन ने साझा किए अनुभव

      रायपुर,6 जुलाई 2026 /बलौदाबाजार जिले के किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विकासखंड सिमगा के ग्राम कचलोन निवासी प्रगतिशील किसान लूचरण टंडन ने…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’