Ro no D15139/23

जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को किया गया जप्त

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशाुनसार जिले में अवैध धान का परिवहन करने वाले एवं कोचियों व बिचौलियों के विरूद्ध मुस्तैदी के साथ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को जप्त किया गया है।
अपर कलेक्टर   सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आधी रात घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी कर कोण्डागांव से राजनांदगांव की ओर आर रहे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें 140 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। अधिकारियों ने अवैध धान सहित वाहन को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। मंडी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के तहत कुमर्दा तहसील के ग्राम मुंजालकला में  भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल धान जप्त किया गया। जिले में धान की अवैध आवक रोकने के लिए सीमाओं पर चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन पाए जाने पर न केवल धान जप्त किया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन एवं व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम