Ro no D15139/23

राजनांदगांव शहर के विभिन्न वार्डों में 21 जनवरी से 2 फरवरी तक सूर्यसभा का आयोजन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली के बिल को शून्य करने के लिए जिले में युद्ध स्तर पर सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है। योजना के संबंध में जनमानस को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्डों में 21 जनवरी से 2 फरवरी 2026 से सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सूर्यसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 21 जनवरी को लखोली वार्ड कार्यालय, 22 जनवरी को नेहरू नगर, 23 जनवरी को नंदई, 27 जनवरी को लाल बाग, 28 जनवरी को ग्रीन सिटी कॉलोनी, 29 जनवरी को अनुपम नगर, 30 जनवरी को रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी एवं 2 फरवरी को गौर नगर (पटरी पार) में सूर्यसभा का आयोजन किया जाएगा। सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं सौर पैनल लगवाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सूर्यसभा में अधिकारियों द्वारा आवेदन प्रक्रिया एवं पंजीकरण में सहायता की जाएगी। शासन द्वारा योजना के तहत सौर पैनल लगवाने पर दी जा रही अनुदान राशि, इंस्टॉलेशन, रखरखाव एवं कार्यप्रणाली सहित अन्य विस्तृत जानकारी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु बिजली बिल, आधार कार्ड लाभ आवश्यक है। नागरिकों से आयोजित सूर्यसभाओं में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम