
आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अन्तर्गत जिला प्रशासन राजस्व पदस्थापनाधीन सहायक ग्रेड 02 के पद पर 05 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक ग्रेड-02 से सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की दिनांक 01 अप्रैल 2024 की स्थिति दर्शाने वाली संभाग स्तरीय अन्नतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन किया गया था। जिसमें 30 दिन के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी।
समय सीमा पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति में जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के तहसील कार्यालय कुसमी के सहायक ग्रेड 02 श्री काशीराम बारी द्वारा अपने आवेदन पत्र में पदक्रम सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति प्रस्तुत कर लेख किया गया कि कार्यालय द्वारा जारी अंतिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 43 अथवा 18 पर उनका नाम जोडा जाए। जिसकी पुष्टि हेतु उन्होंने दावा आपत्ति आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। श्री बारी द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण कर नस्ती के पृष्ठ क्रमांक 16 पर सरगुजा संभाग आयुक्त के अनुमोदन 19 जून 2025 द्वारा निराकरण किया गया है। जिसके पश्चात श्री बारी का नाम अंतिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 49 पर उल्लेखित श्री जितेन्द्र कुमार सिन्हा सहायक ग्रेड-2 के नाम के नीचे सरल क्रमांक 50 पर जोड़ा गया है।
दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात सहायक ग्रेड-02 वर्ग के कर्मचारियों की दिनांक 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में जारी अंतिम पदक्रम सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन अपने जिला कार्यालय तथा अधीनस्थ राजस्व कार्यालयों के सूचना पटल पर किया जा सकता है।









