Ro no D15139/23

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के बाद चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज

*उच्च शिक्षा विभाग में होगी विभिन्न पदों पर 800 से अधिक की होंगी भर्तियां*

*पारदर्शी परीक्षा को लेकर की जा रही ठोस पहल*

रायपुर 13 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई थी। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।
प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संचालनालय में तेजी से किया जा रहा है।

अन्य पदों भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा, व्यापमं को उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गई है।और सभी आवेदन के डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रारूप एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व में ही व्यापमं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को समय-समय पर दी गई है। इसके आधार पर व्यापम द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी की जा रही है।

इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएगी तथा विभाग द्वारा सूचना पटल व अन्य माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा