Ro no D15139/23

युवा फेस्ट की सफलता के बाद अब ‘सुशासन तिहार 2026’ पर प्रशासन का फोकस

जमीनी हकीकत पर फोकस: अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश

धमतरी, 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में “युवा फेस्ट 2026” के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमित समय और संसाधनों में टीम भावना के साथ किए गए इस प्रयास ने जिले की सकारात्मक पहचान को सुदृढ़ किया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सक्रियता, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार और गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्यानुरूप, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, मैदानी फीडबैक और परिणाम-आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने जानकारी दी कि आगामी 1 मई से 10 जून 2026 तक जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ (गुड गवर्नेंस फेस्टिवल) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निपटारा हो सके। इन शिविरों में विशेष रूप से भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल संकट, हैंडपंप खराबी, विद्युत बाधा या अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता में किया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हैंडपंपों की नियमित मरम्मत, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल गुणवत्ता की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों पर विशेष ध्यान देते हुए खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के 11 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी एवं किसानों को किए जा रहे भुगतान की भी समीक्षा की और प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने पर बल दिया।
खाद्य विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन एवं शहरी विकास विभागों की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
// पाराशर//

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

      सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए वरदान, धमतरी के सागर को मिला सीधा लाभ ​“सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” पहल से सरकारी दफ्तरों के चक्करों से…

    Read more

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,