Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्रामों मेंं पहुंचा कृषि रथ

ग्राम लाममेटा, बोईरडीह, जंगलेसर, खैरा, कन्हारगांव एवं शिवपुरी में शिविर का आयोजन
– स्टॉल में किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नवीन तकनीक की दी जा रही जानकारी
– कृषि रथ, बीमा रथ एवं पशु चिकित्सा रथ रहा मुख्य आकर्षण का केन्द्र
राजनांदगांव 03 जून 2025। जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने एवं खेती को लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा एवं बोईरडीह, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर एवं खैरा, डोंगरगढ़ विकासख्ंाड के ग्राम कन्हारगांव एवं शिवपुरी में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के दल के साथ एक कृषि रथ एवं पशुधन विकास रथ भी गांव-गांव में पहुंच रही है। रथ के माध्यम से किसानों के उन्नयन हेतु उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर एवं खैरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीज उपचार, जैविक उत्पाद निर्माण की जानकारी दी गई एवं विभिन्न प्रकार के प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में सरपंच श्रीमती लता साहू, श्री भूपेन्द्र यादव एवं पंच, कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मत्स्य पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा एवं बोईरडीह में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत सभापति श्रीमती बीरम बाई मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती भान बाई मंडावी, जनपद सदस्य श्री उभयराम मंडावी, सरपंच, उप सरपंच, पंच, कृषकगण, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी से वैज्ञानिक, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बीज उपचार, जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, जैविक उत्पाद निर्माण के साथ कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग के केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी गई एवं समसामयिक विषय पर चर्चा किसानों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। कार्यक्रम में कृषि रथ, बीमा रथ, चलित पशु चिकित्सा रथ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिला। अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल योजना की विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि ऋण चेक, धान बीज एवं प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासख्ंाड के ग्राम कन्हारगांव एवं शिवपुरी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिसमें नीमास्त्र और ब्राम्हस्त्र कीट नाशक घोल बनवाया गया। कृषकों को 17 प्रतिशत नमक घोल से धान बीज उपचार जैविक उत्पाद निर्माण एवं कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का स्प्रे कराया गया। शिविर में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी. एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

    राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्री बी. एड. प्रवेश परीक्षा…

    Read more

    वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य दौलत राम आंचले निलंबित

    राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहड़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता)…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित