Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को धान फसल की सुरक्षा के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को धान फसल की सुरक्षा के लिए समसामयिक सलाह देते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने कहा गया है। मौसम पुर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कवकनाशी एवं उवर्रकों का छिड़काव, मौसम साफ रहने पर ही करें। धान गभोट एवं बाली निकलने की अवस्था में हो तो नत्रजन उवर्रक की तीसरी  मात्रा 40 किलोग्राम प्रति हेक्टर यूरिया (टॉप ड्रेसिंग) के रूप छिड़काव करें। झुलसा रोग (ब्लास्ट) के लक्षण दिखाई दे तो रोकथाम के लिए नाटिवो 75 डब्ल्यूजी 0.4 ग्राम प्रति लीटर या ट्राइसाइक्लाजोल कवकनाशी जैसे बीम या बान एवं अन्य समान उत्पाद 6 ग्राम प्रति 10 लीटर में से किसी एक रसायन का छिड़काव 12-15 दिनों के अंतर मेन करें। पत्ती मोड़क (चितरी) का प्रकोप 1 से 2 प्रति पत्ती पौधा होने पर फिप्रोनिल 5 एससी 800 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। गंधी बग कीट की रोकथाम के लिए, इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल 50 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। तना छेदक कीट के लक्षण दिखाई देने पर कर्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50 डब्लूपी 1 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर काल्डेन, कैरीड, मोर्टार एवं अन्य समान उत्पाद या क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 150 मिली प्रति हेक्टेयर फटेरा, कोरेजन, फटेगोल्ड, लेपिडोज एवं अन्य समान उत्पाद की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। तना छेदक कीट की निगरानी के लिए 2-3 फेरोमोन ट्रेप प्रति एकड़ एवं प्रकोप अधिक होने पर 8-10 फेरोमोन ट्रेप का उपयोग नियंत्रण हेतु करें। शीथ ब्लाइट रोग के लक्षण दिखाई देने पर हेक्साकोनाजोल नामक कवकनाशी 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करें।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?