Ro no D15139/23

गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके जिले में 29 मई से शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ली अधिकारियों की बैठक

धमतरी 21 मई 2025/ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गयी है। यह अभियान जिले में 29 मई से शुरू होगा, जो 12 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी भी किसानों को देंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज इस अभियान के संबंध में कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत किसानों को खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझायी गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादो के प्रयोग के लिए जागरूक एवं जानकारी दी जायेगी। साथ ही अभियान के तहत् किसानों से फीडबैक लेकर उनके द्वारा किये गये नवाचार के संबंध में वैज्ञानिक नवीन जानकारी प्राप्त करेगें एवं अनुसंधान में आवश्यक दिशा निर्धारित करेंगे।
उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि जिले के चारों विकासखंडों धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड में एक-एक टीम गठित की जायेगी, जो प्रतिदिन 4-5 ग्राम पंचायतों में जाकर लगभग डेढ़ हजार से अधिक किसानों के साथ वैज्ञानिक दल का सीधा संवाद किया जायेगा। टीम में आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि पशुपालन उद्यानिकी मतस्य के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी ,एफपीओ, एफआईजी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वैज्ञानिक दल द्वारा किसानों के साथ संवाद में उन्नत तकनीकों, नई किस्मों और सरकारी योजनाओं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को मृदा स्वस्थ्य कार्ड  में सुझायी गयी विभिन्न फसलों में संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित, कृषि-ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शनः केवीके, आईसीएआर संस्थान और इफको, कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग पर प्रदर्शन किसानो के बीच जागरूक पैदा करने के लिए आई.सी.टी. का उपयोग, धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर), सोयाबीन की फसल में मशीनीकरण जैसी अन्य उन्नत फसल तकनीकों का प्रसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज उर्वरक दिलाये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जायेगी। अभियान के सुचारू क्रियान्वयनन के लिए जिला उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया है। उन्होंने उक्त अभियान में अधिक से अधिक किसानों को शामिल होकर अपने खेती-किसानी के कार्य में आधुनिकता को शामिल करने एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन रक्षा सूत्र अभियान : सैनिक भाइयों के लिए 14,142 राखियाँ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रेषित

      महिला एवं बाल विकास विभाग की अनूठी पहल, आंगनबाड़ी परिवार और विभागीय अमले के सामूहिक सहयोग से साकार हुआ अभियान धमतरी, 5 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर…

    Read more

    महाविद्यालयों में अगस्त भर चलेंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

      युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने स्वीप कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन ईसीआईनेट (ECINET) ऐप, मतदाता पंजीयन, संविधान एवं चुनावी प्रक्रिया पर दिए जाएंगे व्यावहारिक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस