Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की झांकी रही प्रथम स्थान पर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव  में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कृषि विभाग की चलित झांकी प्रथम स्थान पर रही। कृषि विभाग द्वारा पर्यावरण को दूषित करने वाले प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग से चलित झांकी तैयार की गई थी। झांकी में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों की आर्थिक समृद्धि, नमो ड्रोन दीदी के माध्यम से महिला कृषकों को तकनीकी दक्षता के साथ आय का विकल्प, प्राकृतिक कृषि पद्धति के विभिन्न आयाम, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के माध्यम से दलहनी व तिलहनी फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यमय से प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण, राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, तिलहन मिशन के माध्यम से तिलहन फसलों के क्षेत्र में वृद्धि तथा समन्वित कृषि प्रणाली एवं दलहन,तिलहन, लघु धान्य व पुष्प की खेती का जीवंत प्रदर्शन किया गया था। साथ ही पराली जलाने से निकलने वाले जहरीले धुंओं से मानव स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव एवं भू-जल के अंधाधुंध सिंचाई व बिना जल संरक्षण के जल के अंधाधुंध दोहन से धरती पर पड़ रहे बोझ का प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात