Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हो रहे हितग्राही

जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने किया जा रहा निरंतर कार्य
राजनांदगांव 29 जनवरी 2026। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना अब नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक 7800 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3079 लाभार्थियों का वेंडर चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 1100 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है और 756 उपभोक्ताओं को सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। इस सप्ताह 183 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 68 इंस्टॉलेशन पूरे किए गए, जो योजना की निरंतर बढ़ती रफ्तार को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रभाव भी अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आयी है। कई घरों में बिजली का बिल शून्य या नकारात्मक आ रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा सरकार को बिक्रीकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण और उपभोक्ताओं को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल