Ro no D15139/23

वायुसेना अग्निपथ योजना प्रचार अभियान कार्यशाला आयोजित

भारतीय वायु सेना में जीवन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति और अन्य पहलुओं की दी गई जानकारी

धमतरी । वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में जीवन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति और अन्य पहलुओं की जानकारी देने आज स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थिति सामुदायिक भवन धमतरी में कार्यशाला आयोजित की गई। वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को बेहतर वित्तीय पैकेज के साथ ही सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। जिले के युवाओं को बेहतर अवसर मिले, इसके लिए जूनियर वारंट ऑफिसर श्री सुशांत सिंह और श्री जितेंद्र प्रसाद ने स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को देश की रक्षा, आसमान की रक्षा करने के साथ ही वायु सेना के कार्यों की जानकारी दी और देश की सेवा के लिए आगे आने प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में बच्चों को सवाल जवाब के माध्यम से वायु सेना की भर्ती में पूछे जाने वाले प्रश्नों से अवगत कराया गया। बच्चों ने बडे ही उत्सुकता से प्रश्नों का जवाब एवं सवाल किया और बच्चों के सवालों का अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के पहले दिन आज पॉवर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए वायुसेना के अधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर 1932 को करांची वायुसेना के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को दसवीं और बारहवीं के बाद कैरियर के बारे में बताया गया कि वायुसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए बच्चों को देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में आज नूतन स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, नगरपालिका स्कूल धमतरी, सेजस मगरलोड, हटकेशर, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो गई है, जो कि 27 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अविवाहित ऐसे महिला और पुरूष जो भारत का नागरिक हो, उसकी आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तक, लम्बाई 152 से.मी. तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, आईटीआई अथवा किसी भी विषय में डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक तथा इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले, समग्री शिक्षा के श्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात