Ro no D15139/23

Airtel लाया Premium 5G Priority Postpaid सर्विस, अब भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

बार-बार कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और भीड़भाड़ वाले नेटवर्क से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए Bharti Airtel ने बड़ा दांव खेला है. कंपनी अब अपने पोस्टपेड ग्राहकों को सिर्फ 5G नहीं, बल्कि ‘प्रायोरिटी 5G एक्सपीरियंस’ देने जा रही है. देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भारत में नई Priority Postpaid सर्विस लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को Fastlane टेक्नोलॉजी के जरिए ज्यादा फास्ट, स्मूद और बिना रुकावट वाला इंटरनेट मिलेगा.

5G Slicing लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बनी Airtel

भारत में लंबे समय से 5G Slicing टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा चल रही थी और माना जा रहा था कि Reliance Jio इस रेस में सबसे आगे निकल सकती है. लेकिन Bharti Airtel ने इस रेस में बाजी मार ली. Airtel अब देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसने रिटेल ग्राहकों के लिए 5G Slicing सर्विस लॉन्च कर दी है.

Airtel ने 5G नेटवर्क को किया अपग्रेड

इस नई टेक्नोलॉजी के लिए Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को अपग्रेड किया है, ताकि नेटवर्क ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट तरीके से काम कर सके. कंपनी का कहना है, कि 5G Slicing की मदद से नेटवर्क पर अलग-अलग यूजर्स और सर्विसेज के लिए अलग डिजिटल लेन बनाई जा सकती है, जिससे स्पीड और कनेक्टिविटी बेहतर बनी रहती है. यानी अब हाई ट्रैफिक के दौरान भी यूजर्स को वीडियो कॉलिंग, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स में कम रुकावट का सामना करना पड़ेगा.

Airtel Priority Postpaid प्लान्स और बेनेफिट्स

Airtel ने अपनी नई Priority Postpaid सर्विस के तहत कई प्रीमियम प्लान्स पेश किए हैं. इसमें-

₹449 इंडिविजुअल प्लान

इस प्लान में यूजर्स को Priority 5G नेटवर्क एक्सेस, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, फ्रॉड डिटेक्शन व स्पैम अलर्ट सर्विस और डेली 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium और 100GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस भी दिया जाता है.

₹599 इंडिविजुअल प्लान

इस प्लान में ₹449 वाले सभी फायदे मिलते हैं. इसके अलावा यूजर्स को Prime Video का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

₹699 फैमिली ऑफ 2 प्लान

दो फैमिली मेंबर्स वाले इस प्लान में Priority 5G, अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग और स्पैम अलर्ट जैसी सुविधाओं के साथ Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, JioHotstar और Prime Video का एक्सेस मिलता है.

₹999 फैमिली ऑफ 3 प्लान

इस प्लान में ऊपर दिए गए सभी बेनिफिट्स के साथ Apple TV+ और Apple Music का एक्सेस भी शामिल है.

₹1,119 फैमिली ऑफ 4 प्लान

चार सदस्यों वाले इस फैमिली प्लान में भी Priority 5G सर्विस के साथ JioHotstar, Prime Video, Apple TV+, Apple Music, Airtel Xstream Play और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे कई प्रीमियम फायदे मिलते हैं.

₹1,749 फैमिली ऑफ 5 प्लान

यह Airtel का सबसे प्रीमियम फैमिली प्लान है. इसमें यूजर्स को सभी बेस बेनिफिट्स के साथ Netflix, Prime Video, Apple TV+, Apple Music और JioHotstar जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.

किन यूजर्स को मिलेगा Airtel Priority 5G?

Airtel ने कहा है कि यह सर्विस उन सभी स्मार्टफोन्स पर काम करेगी, जो 5G SA (Standalone) नेटवर्क सपोर्ट करते हैं. भारत में आज ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं. यूजर्स अपने फोन की कम्पैटिबिलिटी Airtel Thanks ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं.

  • Related Posts

    हस्तरेखा शास्त्र: पैरों के निशानों और रेखाओं से जानें शुभ-अशुभ संकेत और जीवन का भविष्य

    Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार केवल हथेलियों की रेखाएं ही नहीं, बल्कि पैरों की बनावट, रंग, आकार और उन पर मौजूद निशान भी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य के…

    Read more

    ज्येष्ठ अधिक अमावस्या आज, पितरों की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान

    Adhik Amavasya: आज 15 जून, सोमवार को ज्येष्ठ मास की अधिक अमावस्या मनाई जा रही है. शास्त्रों में अमावस्या तिथि को पितरों के स्मरण, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए समर्पित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC