Ro no D15139/23

Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त

Akash Deep Mukesh Kumar DSP: बिहार पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा से डीएसपी के पद पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार की नियुक्ति की गई. 24 जुलाई को दोनों क्रिकेटर्स को सीएम सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र दिया था. लेकिन बिहार सरकार ने दोनों को नौकरी देने के साथ-साथ शर्त भी रखी है. अगर उस शर्त को नहीं माना गया तो दोनों की नौकरी संकट में पड़ सकती है.

बिहार सरकार ने क्या रखी है शर्त?

जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार से बिहार सरकार 5 साल के लिए बॉन्ड भरवाएगी. गृह विभाग की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई. इसके मुताबिक, क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को डीएसपी इस शर्त पर बनाया गया है कि वे अगले 5 सालों तक एक्टिव रहेंगे और क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेते रहेंगे. अगर बिहार सरकार के इस बॉन्ड का उल्लंघन किया गया तो दोनों खिलाड़ियों की नौकरी को कंफर्म नहीं किया जाएगा.

आकाशदीप और मुकेश कुमार को कितनी मिलेगी सैलेरी?

जानकारी के मुताबिक, आकाशदीप और मुकेश कुमार को वेतनमान 9300-34800 रुपये, ग्रेड पे 5400 रुपये (पे लेवल-9) के मुताबिक सैलेरी मिलेगी. इस हिसाब से शुरुआत में उन्हें मंथली बेसिक सैलेरी 53100 रुपये मिलेंगे. बेसिक सैलेरी के अलावा मकान किराया, यात्रा, महंगाई भत्ता समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही अगर जरुरत पड़ी तो सरकारी गाड़ी, आवास, ड्राइवर और मेडिकल सुविधाएं समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा नई पेंशन योजना का लाभ भी मिलेगा.

क्या होता है खेल कोटा और कैसे मिलती है नौकरी?

खेल कोटा खिलाड़ियों के लिए एक खास व्यवस्था होती है. इसके तहत खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आरक्षित सीटें या विशेष मार्ग मिलता है. इसका उद्देश्य खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करना और राज्य में खेल को बढ़ावा देना है. इससे फायदा यह होता है कि ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को बिना किसी लंबी प्रतियोगी परीक्षाओं के सीधी नियुक्ति मिलती है.

इस व्यवस्था के तहत उन्हें नौकरी मिलती है, जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रीय खेल या मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व किया हो और पदक जीता हो. सामान्य प्रशासन विभाग और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग (खेल विभाग) की ओर से समय-समय पर सीधी भर्ती या आवेदन के लिए सूचना जारी की जाती है.

ऐसे में खिलाड़ियों को अपने मूल खेल प्रमाण पत्र (Original Sports Certificates) और अन्य शैक्षणिक डॉक्युमेंट्स दिखाने होते हैं. इसके बाद खेल उपलब्धियों के आधार पर उच्च स्तरीय समिति की तरफ से योग्यता की जांच के बाद डीएसपी, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, लिपिक या खेल प्रशिक्षक (Sports Trainer) के पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया जाता है.

इस योजना के तहत मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 जुलाई को बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नियुक्ति पत्र बांटा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार डीएसपी बनाए गए. कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने दोनों क्रिकेटरों को ऑफर लेटर दिया था. स्टेज पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार ने सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था.

सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजा था प्रस्ताव

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के नाम पर मंजूरी दे दी गई थी. सरकार की ओर से जारी लेटर में बताया गया था कि मुकेश कुमार ने चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया था. जबकि आकाश दीप भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!