Ro no D15139/23

असम बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, 379 गांव पानी में डूबे, 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

 Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की 31 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं, पांच जिलों में 1,92,799 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ से मची है तबाही

  • बाढ़ से 1,92,799 लोग अब भी प्रभावित हैं.
  • 17 रेवेन्यू सर्कल और 379 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
  • प्रभावित जिलों में शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव शामिल हैं.
  • चराइदेव सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 77,456 लोग प्रभावित हुए हैं.
  • शिवसागर में 63,492 और जोरहाट में 34,067 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं.
  • राज्य में 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अब भी जलमग्न है.
  • दो और मौतें दर्ज, शिवसागर और चराइदेव में हादसे

    DRIMS रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण हुई नई मौतों में एक व्यक्ति की मौत शिवसागर जिले में हुई. जबकि एक और शख्स की मौत चराइदेव जिले में दर्ज की गई. इससे पहले 30 जुलाई तक राज्य में बाढ़ से 78 लोगों की मौत हो चुकी थी.

  • फसल क्षेत्र को भी भारी नुकसान, कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

    बाढ़ ने राज्य के कृषि क्षेत्र को भी प्रभावित किया है. DRIMS रिपोर्ट के अनुसार 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये देने के फैसले की सराहना की.

  • राहत राशि के सही इस्तेमाल का भरोसा

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहत कोष में मिलने वाली हर राशि का इस्तेमाल पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा. प्रभावित लोगों के पुनर्वास में लगाया जाएगा. पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ खर्च किया जाएगा.

  • कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये

    बाढ़ राहत अभियान में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी योगदान दिया है. कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए. मुख्यमंत्री सरमा ने उनके योगदान को प्रभावित लोगों के लिए मददगार बताया.

    मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी करेगा आर्थिक सहयोग

    मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. MRM के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद ने बताया- संगठन की कोर टीम की बैठक में असम मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने और प्रभावित समुदायों तक राहत पहुंचाने के प्रयास तेज करने का फैसला लिया गया है.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!