Ro no D15139/23

सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिवर्ष आईटी कॉलेज कोरबा के 10-10 विद्यार्थियों को दें रोजगारः कलेक्टर

संस्था के संचालन हेतु बालको को इस वित्तीय वर्ष 2 करोड़ की सहायता व सभी प्रतिष्ठानों को प्रत्यक्ष भागीदारी निभाने के दिए निर्देश
आईटी कॉलेज कोरबा के सुचारू व निर्बाध संचालन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की हुई बैठक
संस्थान की चुनौतियाँ, संचालन से जुड़ी आवश्यकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

कोरबा 22 जुलाई 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा के सुचारू एवं निर्बाध संचालन के लिए जिले के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको, एसईसीएल कोरबा एवं अडानी इंडस्ट्रीज एवं आईटी कॉलेज के प्रतिनिधि  उपस्थित थे। बैठक में आईटी कोरबा की वर्तमान वित्तीय स्थिति, संस्थान की चुनौतियाँ, संचालन से जुड़ी आवश्यकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि संस्थान गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिससे कर्मचारियों के वेतन, संचालन व्यय एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने संस्थान को इस संकट से उबारने हेतु सभी औद्योगिक उपक्रमों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। जिससे कॉलेज का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर श्री वसंत ने बालको को चालू वित्तीय वर्ष में संस्था को न्यूनतम 2 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके लिए बालको बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव रखकर कर स्वीकृति लेने के लिए कहा। साथ ही  अन्य सभी औद्योगिक संस्थानों को भी आईटी कोरबा के संचालन में प्रत्यक्ष भागीदारी निभाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि यदि कोई औद्योगिक संस्थान आईटी कॉलेज के संचालन में रूचि रखता है, तो वह औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर सकता है। साथ ही कॉलेज के भविष्य के संचालन हेतु उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगारोन्मुखी डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु भी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को विचार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिवर्ष आईटी कॉलेज कोरबा से अध्ययनरत 10-10 विद्यार्थियों को अपने यहां नियोजित करने के निर्देश दिए। इस हेतु इंडस्ट्रीज को अपने-अपने बोर्ड की बैठक में  एजेंडा शामिल कर इस सम्बंध में सकारात्मक निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच