Ro no D15139/23

जिले के स्वीकृत सभी खदाने वर्षा ऋतु के चलते 15 अक्टूबर तक रहेंगी बंद

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर की जा रही सख्त कार्रवाई
2 हाईवा, 4 चेन माउंटेन मशीन और 1 जेसीबी मशीन जप्त

धमतरी 17 जून 2025/ केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार धमतरी जिले के सभी स्वीकृत रेत खदाने वर्षा ऋतु प्रतिबंधित अवधि 10 जून से 15 अक्टूबर तक बंद कराई गई हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा 16 जून को निरीक्षण के दौरान ग्राम लीलर से दो हाईवा, एक चेन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया तथा इसके पूर्व भी विभाग द्वारा एक चेन माउंटेन मशीन जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम भरारी में 2 चेन माउंटेन मशीन और एक जेसीबी मशीन को नदी से अवैध रेत उत्खनन कर भण्डारण स्थल पर रखे गए हजारों घनमीटर रेत को संयुक्त जांच दल द्वारा जप्त किया गया। साथ ही भण्डारणकर्ता खपरी निवासी वरूण कुमार साहू को नोटिस भी जारी किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण में संलग्न वाहलों को खान एवं खनिज तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और छत्तीसगढ़ खनिज परिवहन तथा भण्डारण नियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?