Ro no D15139/23

श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित शासन की समस्त योजनाओं का श्रमिकों को मिले लाभ डॉ. रामप्रताप सिंह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जशपुरनगर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जशपुर जिले में संगठित निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे का कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों एवं उनके परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए श्रमिक एवं उनके परिवार का हित सर्वोपरि है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा की श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित शासन की समस्त योजनाओं का लाभ उन्हें मिले। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा मौजूद रहे।

बैठक में अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनमें जिला जशपुर में निर्माण श्रमिकों के कार्यस्थल में कार्यरत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन शिविर आयोजित कर पंजीयन कार्य शत प्रतिशत किया जाए। इसके साथ ही जशपुर जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्हें मंडल गठन से अब तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है ऐसे श्रमिकों को चिन्हांकित कर मण्डल में संचालित योजनाओं की जानकारी विकासखंडवार संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र के माध्यम से योजना आवेदन कराने की कार्यवाही करें। जशपुर जिले में पंजीयन के नवीनीकरण व संशोधन संबंधी लंबित आवेदनों को 07 दिवस के भीतर पंजीयन एवं नवकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जशपुर जिले में निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित 30 योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से लंबित आवेदन को 07 दिवस के भीतर जांच कर लाभान्वित राशि प्रदाय किये जाने हेतु डी०बी०टी० में ऑनलाइन इंद्राज करना सुनिश्चित करें। जिले में शासकीय एवं अशासकीय निर्माण कार्यों पर 01 प्रतिशत उपकर की राशि अनिवार्य रूप से जमा कराने के संबंध में निर्देश प्रसारित कर उपकर संग्रहण संबंधित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें एवं किसी भी निर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं योजनाओं में निशुल्क लाभ प्रदाय करने की कार्यवाही करने एवं किसी भी प्रकार का अनुचित लाभ नहीं लेने के निर्देश दिए। बैठक में श्रम निरीक्षक, श्रम उपनिरीक्षक, कल्याण अधिकारी, कल्याण निरीक्षक एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के लिए कार्यमुक्त

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी  बिसे कुमार रात्रे…

    Read more

    जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जिले में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी प्रयासों…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल