Ro no D15139/23

खाद एवं बीज का पर्याप्त भण्डारण एवं वितरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने खाद्य एवं खाद्य आपूर्ति सम्बद्ध विभागों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 21 अप्रैल 2025/ खाद्य एवं खाद्य आपूर्ति सम्बद्ध विभागों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने उपार्जित धान के उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उठाव तीव्र करने के लिए मिलर्स से चर्चा करने एवं समय पर उठाव ना करने वाले मिलर्स के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने समितियों से धान उठाव में शून्य प्रतिशत शॉर्टेज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आगामी खरीफ फसल वर्ष को ध्यान में रखते हुए बीज एवं खाद का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रतिदिन भंडारण एवं वितरण की स्थिति से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसानों की सुविधा के लिए खरीफ फसल वर्ष के शुरू होने के पूर्व खाद एवं बीज का अधिक से अधिक मात्रा में उठाव सुनिश्चित करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मई माह के अंत तक 40 प्रतिशत से अधिक उठाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राशन कार्डों में हर सदस्य का ई-केवायसी अवश्य कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने बचे हुए लोगों के घर जाकर ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृत लोगों के नामों को विलोपित करने को भी कहा।
उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु शेष लोगों को राशनकार्ड का लाभ दिलाने के लिए सभी का आधार निर्माण कराकर राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण एवं भंडारण की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी उचित मूल्य दुकानों का नियमानुसार निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 के तहत आने वाले आवेदनों को 1 माह के भीतर निराकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि आदान सामग्री समय पर प्राप्त हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के लिए कार्यमुक्त

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी  बिसे कुमार रात्रे…

    Read more

    जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जिले में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी प्रयासों…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल