Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, तत्काल बनकर मिला राशन कार्ड मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर ग्रामीणों को मिल रहा सीधा लाभ, अलमा ने जताया आभार

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक सुखद मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत नानदमाली की रहने वाली महिला अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान चंद मिनटों में हो गया।

शिविर में पहुंची अलमा टोप्पो ने बताया कि उनके पास लंबे समय से राशन कार्ड नहीं था, जिसके कारण उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलने में कठिनाई हो रही थी। जब उन्हें अपने क्षेत्र में  ‘सुशासन तिहार’  के आयोजन की जानकारी मिली, तो वे अपनी समस्या लेकर शिविर स्थल पर बने खाद्य विभाग के स्टॉल पर पहुंचीं। यहां सुशासन तिहार में आई, विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कागजी कार्रवाई पूरी की और मौके पर ही मेरा नया राशन कार्ड बनाकर मेरे हाथों में सौंप दिया।

मुख्यमंत्री की सुशासन नीति का दिख रहा असर
नया राशन कार्ड पाकर अलमा टोप्पो के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस संवेदनशीलता और अनूठी पहल के कारण ही आज गरीब और जरूरतमंद लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन खुद चलकर उनके पास आ रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सुशासन’ के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। सुशासन तिहारों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में मौके पर ही आवेदनों का निपटारा कर लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें