Ro no D15139/23

फील्ड टेक्निशियन के 250 पदों पर भर्ती हेतु 12 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक  Shram In Talent Pvt. Ltd.  के संचालक श्री विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी। प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….