Ro no D15139/23

जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को

अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
आधे घंटे पहले परीक्षा केन्द्र का गेट हो जाएगा बंद
हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में होना होगा उपस्थित
जशपुर जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 4717 परीक्षार्थी होंगे शामिल

  व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसंबर 2025 को राज्य के 16 जिलों में किया जा रहा है। इस परीक्षा में लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। यद्यपि परीक्षा का आयोजन 16 जिलों तक सीमित है, किन्तु इसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जशपुर जिले के 12 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 4717 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा संचालन की सुचारु व्यवस्था के लिए व्यापम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। परीक्षा के लिए जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लेना चाहिए, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) एवं फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र से सत्यापन में कोई बाधा न आए। परीक्षा प्रारंभ होने के तीस मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, अतः अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा प्रातः 12 बजे आरंभ होने के कारण केंद्र का मुख्य द्वार प्रातः 11रू30 बजे बंद हो जाएगा।
वस्त्र संबंधी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में उपस्थित होना है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी अथवा गहरे चॉकलेटी रंग के वस्त्र पहनना वर्जित रहेगा। केवल साधारण बिना पॉकेट वाला स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर जांच करवानी होगी। धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक धारण करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सामान्य समय से अधिक पहले पहुंचना होगा, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी, जबकि कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना भी पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल-पॉइंट पेन ही साथ लाने की अनुमति होगी।

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर