Ro no D15139/23

राजनांदगांव विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में 112 विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ 11 लाख रूपए से अधिक की राशि की मिली स्वीकृति

 

राजनांदगांव 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिले के विकास को गति देने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन ने राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड निधि से राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कुल 112 निर्माण कार्यों के लिए 12 करोड़ 11 लाख 58 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के माध्यम से विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, मंच एवं शेड निर्माण, खेल मैदानों का समतलीकरण, गौठान विकास, मुक्तिधाम सुविधाओं का उन्नयन, सांस्कृतिक मंच, स्कूल भवनों में अतिरिक्त कक्ष, व्यायामशाला तथा बाजार क्षेत्र का विकास जैसे कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बेहतर होगी, सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं सुलभ होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में खेल मैदान समतलीकरण कार्य हेतु 20.36 लाख रूपए, ग्राम इंद्रोवानी में शाला बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 13.73 लाख रुपए, ग्राम भर्रेगांव में गौठान के पास मैदान कांक्रीटीकरण हेतु 23.01 लाख रूपए, ग्राम पार्रीखुर्द में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.18 लाख रुपए तथा गौठान में समतलीकरण हेतु 5.41 लाख रूपए, ग्राम मोखला में श्मशान घाट के पास सीसी रोड निर्माण हेतु 17.93 लाख रुपए एवं श्मसान घाट में शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रूपए तथा शीतला मंदिर पहुंच प्रवेश मार्ग निर्माण हेतु 8.71 लाख रुपए, ग्राम खुटेरी में सीसी रोड निर्माण हेतु 16.42 लाख रुपए एवं शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रुपए, ग्राम सोमनी में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, ग्राम आरला में सीसी रोड हेतु 10.97 लाख रुपए एवं 13.71 लाख रुपए, ग्राम सुरगी में शनिवार बाजार चौके के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 17.26 लाख रुपए, ग्राम बुचीभरदा में मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, ग्राम कोटराभाठा में सीसी रोड निर्माण हेतु 6.66 लाख रुपए एवं व्यायामशाला भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए तथा मुक्तिधाम में प्रतिक्षालय शेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रुपए, ग्राम मुड़पार में सीसी रोड निर्माण हेतु 11.52 लाख रुपए, ग्राम मलपुरी में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 10.97 लाख रुपए, ग्राम बेलटिकरी में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 6.54 लाख रूपए एवं कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 6.58 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.97 लाख रुपए एवं दशहरा मैदान शेड व सौंदयीकरण हेतु 19.99 लाख रुपए, ग्राम देवादा में नाली निर्माण हेतु 6.36 लाख रूपए एवं मंच निर्माण हेतु 3.14 लाख रुपए, ग्राम कोपेडीह में व्यावसायिक भवन निर्माण हेतु 10.77 लाख रुपए, ग्राम टेड़ेसरा में बड़े तालाब से मुड़ान तक शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 10.33 लाख रूपए, ग्राम धीरी में निषाद समाज सामुदायिक निर्माण हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सांकरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10.58 लाख रूपए, ग्राम ईरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 10 लाख रुपए एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 5.51 लाख रुपए तथा कला मंच के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 6.90 लाख रुपए, ग्राम ठाकुरटोला के गौठान में कांक्रीटीकरण हेतु 6.90 लाख रूपए एवं मंच निर्माण हेतु 3.14 लाख रूपए, ग्राम मौहाभाठा में बजार चौक में कांक्रीटकरण कार्य हेतु 10.8 लाख रूपए, ग्राम फरहद में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 10.21 लाख रूपए, ग्राम परमालकसा में पेवर ब्लाक गौठान निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रूपए एवं प्रवेश द्वारा निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपए, ग्राम नवागांव में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम मगरटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम फुलझर में कॉजी हाऊस में बाउंड्रीवाल एवं मंच (भवन) निर्माण कार्य हेतु 16.54 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 11.52 लाख रूपए, ग्राम बैगाटोला के प्राथमिक शाला भवन में पेवर ब्लॉक निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, ग्राम बिरेझर में तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 10.72 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कुसमी के गौठान में मैदान समतलीकरण निर्माण कार्य हेतु 11.45 लाख रूपए, ग्राम खैरा में कांक्रीटीकरण सह नाली निर्माण कार्य हेतु 11.02 लाख रूपए, ग्राम पनेका में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम बांकल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम फरहद में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 16.45 लाख रूपए, ग्राम रीवागहन में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य हेतु 12.92 लाख रूपए, ग्राम बम्हनी में गौठान के पास कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए, ग्राम धनगांव में हायर सेकेण्ड्री स्कूल के पास व्यायाम शाला निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम इंदापारा में बड़े तालाब में पचरीकरण निर्माण कार्य हेतु 5.36 लाख रूपए, ग्राम भानपुरी में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए एवं हनुमान मंदिर प्रांगण में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 7.18 लाख रूपए, ग्राम महराजपुर में नाली निर्माण कार्य हेतु 12.37 लाख रूपए, ग्राम भवरमरा के मुक्तिधामें में मंच व प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 15.35 लाख रूपए, ग्राम सिंघोला में व्यवसायिक परिसर में 5 कक्ष निर्माण कार्य हेतु 15.08 लाख रूपए, ग्राम भोथीपारा कला में नाली निर्माण कार्य हेतु 5.65 लाख रूपए, ग्राम सुंदरा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए एवं मिनी स्टेडियम आहाता निर्माण कार्य हेतु 16.35 लाख रूपए, ग्राम पार्रीकला में मिनी स्टेडियम मंच एवं अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम अ भाठापारा में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 11.52 लाख रूपए, ग्राम भाठापारा में बगदाई तालाब में निर्माला घाट निर्माण कार्य हेतु 5.36 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में शीतला मंदिर प्रांगण में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.99 लाख रूपए, ग्राम भोडिय़ा में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण कार्य हेतु 5.14 लाख रूपए, ग्राम धामनसरा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 8.23 लाख रूपए, ग्राम ढोडिया में सीसी रोड निर्माण हेतु 7.68 लाख रूपए एवं शासकीय प्राथमिक शाला में पेवर ब्लाक व आहाता निर्माण हेतु 13.73 लाख रूपए, ग्राम आलीखुटा में गौठान में कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई में माँ कर्मा मंदिर के पास डोम शेड व बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 9.81 लाख रूपए एवं 9.99 लाख रूपए, ग्राम उसरीबोड में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम भेड़ीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम बोरी में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 15.35 लाख रूपए, ग्राम गठुला में सर्व सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम डिलापहरी के गौठान में कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 11.51 लाख रूपए, ग्राम डिलापहरी में बड़े तालाब के पास कक्ष सहित मंच निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सुकुलदैहान में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम धर्मापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम बरगाही के मुक्तिधाम में मंच एवं प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 13.14 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम बागतराई में शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम गातापार में मंच व चबूतरा निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम लिटिया में नाली निर्माण कार्य हेतु 6.36 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम जंगलेसर के बाजार चौक में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 17.97 लाख रूपए एवं मैदान समतलीकरण हेतु 10.88 लाख रूपए, ग्राम रेवली में मैदान समतलीकरण हेतु 6.30 लाख रूपए एवं कांक्रीटीकरण नाली निर्माण कार्य हेतु 12.37 लाख रूपए, ग्राम खैरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम तोरनकट्टा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए एवं मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम मनकी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 10.97 लाख रूपए, ग्राम खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम तुमड़ीलेवा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम कुसमी में मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम पनेका में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए एवं ग्राम पनेका में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 7.68 लाख रूपए, ग्राम ककरेल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम सुरगी के धान उपार्जन केन्द्र में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 13.73 लाख रूपए, ग्राम बुचीभरदा में मंच में डोम निर्माण कार्य हेतु 9.99 लाख रूपए, ग्राम कुम्हालोरी के मीडिल स्कूल में किचन शेड निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम पनेका में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, ग्राम बांकल में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.58 लाख रूपए, ग्राम पार्रीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.58 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में मंगल भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, ग्राम कुसमी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.61 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

  • Related Posts

    ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ

    *प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी* रायपुर , 01 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार कोंडागांव जिले में आम नागरिकों…

    Read more

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से संजना के आर्थिक उन्नयन की खुली राह

    *- जनरल स्टोर्स से हो रही 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय* *- संजना ने बनाया अपना नया घर, खेती किसानी के लिए खरीदा ट्रेक्टर* राजनांदगांव 01 मई 2026…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला