Ro no D15139/23

जांच में मिली अनियमितता,5 कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस

रायपुर, 26 जून 2025/ बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में संचालित कृषि आदान विक्रय केंद्रों का लगातार जांच जारी है। उप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक के नेतृत्व में निरीक्षकों के द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड में संचालित विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर अनियमितता पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार क़ो निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 क़ृषि केंद्रों क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर में संचालित पटेल कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में निर्धारित प्रपत्र स्कंध पंजी का संधारण नहीं पाया गया। ग्राम वटगन के चंद्राकर कृषि केंद्र एवं अमेरा के शिवराम कृषि केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इसी तरह बलौदा बाजार विकासखंड के निरीक्षक लोकनाथ दिवान एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइंद्र कंवर द्वारा अंगार मोती कृषि केंद्र, सोनपुरी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में बीज स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित एवं स्कंध पंजी संधारित नहीं था, कीटनाशक का भी स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं किया गया था। ग्राम लटूआ के दीपक कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां उर्वरक का उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था, स्कंध पंजी संधारित नहीं किया गया था, उपलब्ध कीटनाशक स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था तथा विक्रय केंद्र में कालातीत कीटनाशक दवाइयों का नियमानुसार रख रखाव नहीं किया गया था। सभी कृषि के विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तथा कृषि आदान विक्रय केंद्रों को किसी भी परिस्थिति में अनियमितता न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    *नो बैग डे पर बच्चों ने किया श्रमदान, फलदार पौधे और सब्जियों के लगाए गए बीज*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ नो बैग डे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत…

    Read more

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार