Ro no D15139/23

भारत के आनंदकुमार और कृष शर्मा ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

खेल डेस्क। भारत ने ग्लोबल स्केटिंग के मंच पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. 22 साल के युवा खिलाड़ी ने सीनियर पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में 1:24.924 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की और इस खेल में भारत के पहले विश्व चैंपियन बने.

इससे ठीक एक दिन पहले वेलकुमार ने 500 मीटर स्प्रिंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उस रेस में उन्होंने 43.072 सेकेंड का समय बनाकर भारत के लिए पहला सीनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडल जीता था.

वहीं, इस ऐतिहासिक शाम में एक और गोल्ड का इजाफा करते हुए कृष शर्मा ने जूनियर 1000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता. इस तरह भारत ने इस चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में आनंदकुमार वेलकुमार ने वर्ल्ड गेम्स में चेंग्दू में 1000 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए रोलर स्पोर्ट्स में पहला मैडल जीता था. 2021 में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 15 किमी एलिमिनेशन रेस में सिल्वर मेडल जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन की झलक दी थी. इसके बाद 2023 में उन्होंने हांग्जो में हुए एशियन गेम्स में भारत को 3000 मीटर टीम रिले में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था.

आनंदकुमार वेलकुमार की उपलब्धि का महत्व

आनंदकुमार वेलकुमार की लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस ने इस खेल में पारंपरिक रूप से यूरोपियन, लैटिन अमेरिकी और ईस्ट एशियन देशों का वर्चस्व तोड़ा है. उनके इस शानदार प्रदर्शन को भारतीय रोलर स्पोर्ट्स में क्रांति के रूप में देखा जा रहा है.

भारत का स्केटिंग में नया युग

आनंदकुमार वेलकुमार की उपलब्धियां केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल हैं. एशियन गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीतकर उन्होंने भारतीय स्केटिंग को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. उनका प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ