Ro no D15139/23

हार्दिक पंड्या की जिंदगी में नया ट्विस्ट, तलाक के बाद मॉडल महिका शर्मा के साथ जुड़ रहा नाम

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड मसाला फिल्म से कम नहीं है. पहले सर्बियाई मूल की पत्नी नताशा स्टांकोविक से तलाक हुआ. फिर मॉडल जैस्मीन वालिया के साथ रिलेशनशिप में आए, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. अब उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हो चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी हार्दिक का दिल एक मॉडल पर ही आया है. जी हां, क्रिकेट ग्राउंड पर चौके-छक्के उड़ाने वाले हार्दिक अपने दिल के मैदान पर भी नए-नए शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं।

नई गर्लफ्रेंड का नाम महिका

महिका एक उभरती हुई मॉडल और एक्टर हैं. सोशल मीडिया पर फिलहाल उनके 41 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब जब उनका नाम हार्दिक से जुड़ चुका है तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का ‘रॉकेट’ बनना भी तय है. हमेशा से मॉडलिंग और एक्टिंग में नाम बनाने का सपना देखने वाली महिका बेहद कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल हैं. उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है. 10वीं बोर्ड में परफेक्ट 10 सीजीपीए लाने के बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई में तेज होने के चलते उनके माता-पिता को लगता था कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनेंगी. मगर महिका की मंजिल तो मॉडलिंग, एक्टिंग थी. उन्होंने गुजरात और दिल्ली में लोकल कॉम्पिटिशन से शुरुआत की और सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग की।

अफेयर की बात कैसे सामने आई

दरअसल, दोनों के डेटिंग की अफवाह रेडिट थ्रेड पर किए गए एक पोस्ट के बाद शुरू हुई. इस पोस्ट में महिका एक सेल्फी लेते नजर आ रहीं हैं. फोटो के बैकग्राउंड में जो शैडो बन रहा है उसे हार्दिक बताया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या के जर्सी नंबर 33 से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया. दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं. महिका की इंस्टाग्राम स्टोरिज से पता लगता है कि वह इस वक्त दुबई में ही हैं, जहां एशिया कप चल रहा है. इन्हीं सब बातों के चलते हार्दिक-महिका की डेटिंग की खबरों ने तुल पकड़ा.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है