Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल

केंद्र एवं राज्य सरकार से डबल मिलेगी सब्सिडी

3 किलोवाट रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर परिवार को मिल रही मुफ्त सब्सिडी

 

अम्बिकापुर 05 जुलाई 2026/ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना का लाभ लेकर जिले के ग्राम पंचायत कंठी की रहने वाली श्रीमती अनीता चैधरी अब केवल बिजली की उपभोक्ता नहीं रहीं, बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा दाता बन गई हैं।

 

श्रीमती अनीता चैधरी ने बताया कि पहले वे नियमित रूप से बिजली का बिल चुकाती थीं, लेकिन बिजली की खपत बढ़ने से बिल का भार भी बढ़ जाता था। श्रीमती चैधरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया है। इसके बाद उनके घर की बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजे जाने से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाले लाभ ने उनके परिवार का मासिक खर्च कम किया है और अब बिजली बिल की चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है।

 

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से लगभग ₹1.08 लाख की सब्सिडी प्रदान कर रही हैं जिससे सोलर संयंत्र लगाना काफी आसान और किफायती हो गया। इस आर्थिक सहायता के कारण आम परिवार भी बिना अधिक वित्तीय बोझ के स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को अपना सकते हैं।

 

श्रीमती चैधरी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित करें और योजना का लाभ उठाएं। इससे न केवल बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम लोगों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने की पहल के लिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आर्थिक राहत के साथ-साथ स्वच्छ और हरित भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान