Ro no D15139/23

किसान हितैषी नीतियों से सशक्त हुआ अन्नदाता, धान उपार्जन व्यवस्था बनी भरोसे की पहचान’ ’सर्वाधिक समर्थन मूल्य से संबल, किसान अमर सिंह कंवर को मिला सीधा लाभ’

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों और खेती को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयास आज जमीन स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। किसान हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और किसानों के चेहरों पर संतोष एवं विश्वास साफ झलक रहा है। धान उपार्जन की प्रक्रियासुचारू, सरल एवं पूर्णतः पारदर्शी बनाई गई है, जिससे किसानों को पूर्व में होने वाली परेशानियों से निजात मिली है।
कोरबा जिले के ग्राम गौरबोरा निवासी कृषक श्री अमर सिंह कंवर इस सफल व्यवस्था का उदाहरण हैं।  कंवर द्वारा इस वर्ष 100 क्विंटल धान का विक्रय किया गया, जिसे उन्होंने सोनपुरी धान उपार्जन केंद्र में बेचा। गत वर्ष उन्होंने लगभग 150 क्विंटल धान का विक्रय किया था। वे लगभग 14 एकड़ भूमि में खेती कार्य करते हैं और शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य प्राप्त होने से वे अत्यंत संतुष्ट हैं।
श्री कंवर ने बताया कि शासन की योजनाओं से आज किसान खुश हैं, क्योंकि सरकार ने किसानों की मेहनत को समझते हुए उन्हें उनकी उपज का उचित और सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया है। इससे वे अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं और अन्य कार्यों को सहजता से पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सहयोग और व्यवस्था न होती, तो खेती करना किसानों के लिए कठिन हो जाता।
उन्होंने यह भी बताया कि धान विक्रय हेतु समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया, जिसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। टोकन जारी होने से लेकर अंतिम भुगतान प्रक्रिया तक समस्त कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। उपार्जन केंद्रों में बैठने, उठने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध हैं और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जिस प्रकार किसानों का साथ दे रही है, उससे किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है, छत्तीसगढ़ शासन का यह सहयोग और संवेदनशीलता भविष्य में भी इसी प्रकार बनी रहे, जिससे किसान निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

  • Related Posts

    मसाहती ग्रामों का सर्वे दो माह के भीतर सुनिश्चित करें : कलेक्टर कलेक्टर ने ली तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की बैठक मादक फसल की पड़ताल और कार्यवाही के दिए निर्देश

      कोरबा, 13 मार्च 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की।…

    Read more

    नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को

    *आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता