Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ऑनलाइन बैठक आयोजित

होमस्टे पॉलिसी एवं सब्सिडी पर विस्तृत चर्चा, सरगुजा-बस्तर स्टेकहोल्डर्स शामिल

रायपुर, 29 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) होमस्टे पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन, सब्सिडी प्रक्रिया और अतिरिक्त सुविधाओं पर केंद्रित महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सरगुजा और बस्तर संभाग के होमस्टे ओनर्स व टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स ने ऑनलाइन भाग लिया, जबकि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

होमस्टे पॉलिसी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन

बैठक में ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सरगुजा और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से होमस्टे ओनर्स एवं टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स भी जुड़े। बैठक की शुरुआत होमस्टे पॉलिसी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन के साथ की गई, जिसमें पॉलिसी के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता मानदंडों तथा होमस्टे ओनर्स को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सब्सिडी किस प्रकार और किन चरणों में दी जाएगी। होमस्टे ओनर्स को बताया गया कि सब्सिडी चरणबद्ध तरीके से प्रदान की जाएगी, जिसमें आवश्यक योग्यताओं पर जोर दिया गया। ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद अरोड़ा ने ऋण संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया कि होमस्टे ओनर्स किस प्रकार ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं, ऋण की प्रक्रिया क्या होगी तथा किन शर्तों के अंतर्गत उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लस्टर विकास की विशेष योजनाएं

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि होमस्टे को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि यदि किसी एक गांव में 10 से 12 होमस्टे एक क्लस्टर के रूप में विकसित किए जाते हैं, तो वहां सामुदायिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। श्री विवेक आचार्य ने होमस्टे ओनर्स को नजदीकी टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर से पंजीकरण व जानकारी लेने की सलाह दी। इससे ओनर्स को व्यावहारिक सहायता मिलेगी। यह बैठक राज्य के होमस्टे पर्यटन को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

  • Related Posts

    राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

      रायपुर, 18 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस पहल तेज कर दी है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अवैध परिवहन में संलिप्त 1 टिप्पर एवं 3 ट्रैक्टर किए जब्त, दोषियों पर होगी वैधानिक कार्रवाई

    रायपुर, 18 जुलाई 2026। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पारदर्शी खनिज प्रबंधन तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण