Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में लगाई गुहार, त्वरित पहल से मृतक के परिजन को मिली ₹4 लाख की मुआवजा सहायता राशि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…

 

जशपुरनगर 08 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की गई एक संवेदनशील पहल से आकाशीय बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। पीड़ित परिवार ने मुआवजा राशि लंबित होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग ने प्रकरण का परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा मृतक के आश्रित श्री संजय कुजूर (ग्राम झिक्की, तहसील बगिया, जिला जशपुर) के पक्ष में ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की अनुशंसा करते हुए प्रकरण कलेक्टर जशपुर को भेजा गया,जिसके बाद परिजनों को 4 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दर्ज आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार को लंबित मुआवजा राशि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इससे परिजनों को आर्थिक संबल मिला और शासन की संवेदनशील कार्यशैली पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ।मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद उनके मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता के कारण उन्हें समय पर न्याय एवं आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकी।यह मामला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित एवं जनहितैषी कार्य प्रणाली का एक और उदाहरण है, जहाँ आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

    *कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे निवेश और हरित रोजगार के नए अवसर*   *छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से स्वच्छ ऊर्जा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगी…

    Read more

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल