Ro no D15139/23

किसानों को सतर्क रहने की अपील- असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें

धमतरी । मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में खेतों में रखे गए कटाई उपरांत धान की करपा को जलभराव से नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें।
कृषि विभाग ने बताया कि किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही फसल कटाई का कार्य करें। कटाई उपरांत धान की करपा को खेत के मेड़ों पर या खरही बनाकर सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे वर्षा के पानी से फसल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि धान की खड़ी फसल को अत्यधिक वर्षा से होने वाला नुकसान बीमा आवरण में सम्मिलित नहीं है, अतः किसान फसल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
यदि किसी किसान की कटाई उपरांत रखी गई फसल असामयिक वर्षा या ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त होती है, तो किसान को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 पर क्षति होने के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। साथ ही संबंधित कृषि या राजस्व विभाग के मैदानी अमले एवं बैंक शाखा को भी लिखित सूचना देना आवश्यक है, ताकि क्षति का मौके पर मूल्यांकन कर शासन के प्रावधानों के अनुरूप समय पर बीमा दावा प्रक्रिया पूरी की जा सके।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में घबराएँ नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता के साथ अपनी फसलों की सुरक्षा करें एवं आवश्यक सूचना निर्धारित समय में उपलब्ध कराकर बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?