Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से नाथूकोंहा गाँव होगा रोशन- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया ग्रामीणों से संवाद

धमतरी । धमतरी जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और विविध जैविक संसाधनों से परिपूर्ण नगरी विकासखंड के वनाच्छादित पर्वतीय अंचल में स्थित मुर्रुम सिल्ली बाँध (बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव बाँध), जिसे स्थानीय लोग माडम सिल्ली या मोर्डेम सिल्ली नाम से भी जानते हैं, के तट पर बसे नाथूकोंहा गाँव की तकदीर अब रोशनी से जगमगाने जा रही है। यह गाँव जल्द ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से प्रकाशित होगा।
नाथूकोंहा गाँव में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन से यह दुर्गम वनांचल अब विकास की मुख्यधारा से और अधिक जुड़ सकेगा। प्रशासन द्वारा इस पहल से ग्राम के सभी 27 आदिवासी परिवारों के घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से उजाला फैलने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।
शुक्रवार को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ग्राम नाथूकोंहा पहुँचे और ग्रामीणों के बीच पहुँचकर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कलेक्टर की बातें बड़े ध्यान से सुनीं। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने योजना की प्रक्रिया, बैंक ऋण, सब्सिडी तथा संभावित बचत से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। चर्चा के पश्चात सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर अपने घरों में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर सहमति व्यक्त की।
कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर महिलाओं से भी संवाद किया और उनकी दैनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि घाटी सड़क का निर्माण, राशन भंडारण के लिए अगर भवन आदि उपलब्ध हो तो सरकारी राशन दुकान की सुविधा उपलब्ध करादी जाएगी | ताकि आप लोगों को पास करेली गांव राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा ।कलेक्टर ने बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थापना शीघ्र की जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक को ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्यघर जैसी योजनाएं केवल बिजली उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम हैं। धमतरी जिले के प्रत्येक पात्र परिवार को इस योजना से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम,कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री अनिल सोनी, उप संचालक महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत से श्री धरम पंच, बेंडर, सरपंच और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

    स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण