पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु शेष किसानों को फार्मर आईडी बनवाने की अपील

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 3 हजार 983 किसानों द्वारा फार्मर आईडी बनवा ली गई है तथा 26 हजार 384 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है।
उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसे गंभीरता से लेते हुए शेष सभी हितग्राही किसानों से शीघ्र फार्मर आईडी बनवाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके पश्चात बी-1 पर्ची की प्रति, आधार कार्ड की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित पटवारी के पास जमा कर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराना अनिवार्य होगा।
उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को अधीनस्थ मैदानी अमला के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं तथा फार्मर आईडी से वंचित किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक करने कहा गया है।

  • Related Posts

    शासन के आदेश व नियमावली के अनुसार होगी हैंडओवर की कार्यवाही

      हैंडओवर के पहले नगर निगम, आरडीए और हाउसिंग बोर्ड संयुक्त रूप से सर्वे कर व्यवस्थाओं का करेंगे आंकलन रायपुर. 17 फरवरी 2026. राज्य शासन के आदेश व नियमावली के…

    Read more

    20 फरवरी को बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायतों में लगेंगी चौपाल शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी परख

    जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन की एक बड़ी पहल के तौर पर…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव