Ro no D15139/23

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण

 

जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़   अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत  जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर
वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय स्थलों का भ्रमण कर उनके
विकास एवं संरक्षण की संभावनाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक
दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भैरव पहाड़ का किया भ्रमण एवं अवलोकन
प्रवास के दौरान
मनोरा विकास खंड के अंतर्गत भैरवपहाड़ का भ्रमण एवं स्थल अवलोकन किया गया।
प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता के साथ-साथ क्षेत्र में प्रचलित स्थानीय जनजातीय
परम्पराओं एवं सांस्कृतिक मान्यताओं की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देशित किया कि भैरव पहाड़ को स्थानीय जनजातीय परम्पराओं, प्राकृ
तिक स्वरूप एवं सोगड़ा आश्रम से जुड़ी आस्था एवं धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विकसित किया
जाए। विकास कार्यों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरणीय संतुलन को प्राथमिकता देते हुए
स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं का संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्थल को प्रकृति, आस्था एवं जनजातीय संस्कृति के समन्वित स्वरूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की।
पर्यावरण वाटिका का निरीक्षण
इसके पश्चात  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा वन परिक्षेत्र
कांसाबेल अंतर्गत ग्राम बगिया में निर्मित पर्यावरण वाटिका का अवलोकन किया गया। उन्होंने पर्यावरण वाटिका में किए गए पौधरोपण, हरित क्षेत्र विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित
गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण वाटिका को स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं आमजनों के लिए पर्यावरण जागरूकता एवं प्रकृति शिक्षा के प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने वाटिका में स्थानीय एवं उपयोगी
प्रजातियों के पौधों के संरक्षण, बेहतर रखरखाव तथा पर्यावरणीय जागरूकता से संबंधित
गतिविधियों को बढावा देने पर विशेष जोर दिया।
प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर
जशपुर प्रवास के दौरान प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक आस्था केन्द्रों एवं पर्यावरणीय अधोसंरचनाओं के संरक्षण एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता,
जनजातीय संस्कृति एवं धार्मिक आस्था इसकी विशिष्ट पहचान हैं। अतः इनके विकास में स्थानीय परम्पराओं एवं पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भैरव पहाड़, हनुमान टेकरी एवं पर्यावरण वाटिका
जैसे स्थलों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप प्रकृति आधारित, पर्यावरण अनुकूल एवं जनभागीदारी से विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं पर्यटन के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़े। प्रवास के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर  सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर श्री दिलराज प्रभाकर,  वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक वाजपेयी, वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार, जशपुर वन मंडल के
समस्त उपवन मंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी एवं वन अमला उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुद्रा लोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार बिहान कैडर सम्मानित, सफलता की कहानी बनीं प्रेरणा लगातार प्रयास, बैंक से बेहतर समन्वय और हितग्राहियों का मार्गदर्शन बना सफलता का मंत्र; जशपुर में मुद्रा लोन से बढ़ रहे महिला उद्यमिता के कदम

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा किए जा रहे…

    Read more

    बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

    जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम