Ro no D15139/23

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं  आवेदन

रायपुर, 27 मार्च 2026/ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.com के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेतु स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

समाचार
 
24 घंटे में समस्या का समाधान: जिला हेल्पलाइन से मिली बड़ी राहत
रायपुर के जनक राम को गैस बुकिंग में आई परेशानी से मिली निजात, प्रशासन की त्वरित पहल बनी आमजन के लिए सहारा

रायपुर, 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई जिला हेल्पलाइन अब लोगों के लिए राहत का भरोसेमंद जरिया बन चुका है। रावतपुरा फेस-2, रायपुर निवासी जनक राम को इसका सीधा लाभ मिला, जब उनकी गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या का समाधान मात्र एक दिन में हो गया।

जनक राम ने बताया कि उनकी बहू श्रीमती रीतू परधारे के नाम से घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी। एजेंसी से संपर्क करने पर सर्वर समस्या की बात कही गई। उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कई बार प्रयास किया, लेकिन बुकिंग सफल नहीं हो सकी। इस बीच घर में गैस सिलेंडर की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई थी।

इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से रायपुर जिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। जनक राम ने अपनी समस्या हेल्पलाइन में दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए खाद्य विभाग तक समस्या पहुंचाई। इससे जनक राम का तुरन्त बुकिंग ले ली गई तथा अगले ही दिन उनके घर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया

जनक राम ने बताया कि जिला हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था जिले के अन्य लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला हेल्पलाइन नंबर “कॉल सेंटर” का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर जिला हेल्पलाइन नंबर की सुविधा का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं