Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मिले आवेदन का किया गया तुरंत निराकरण

हेमलता के घर पहुंच स्वास्थ्य टीम ने की आंखों की जांच, दिया चश्मा
धमतरी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार का लाभ अब घरों तक भी पहुंचने लगा है। आवेदकां द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्यवाही तेजी से की जा रही है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को बताया जा रहा है और इनका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की जा रही है।
धमतरी जिले के वनांचल नगरी स्थित ग्राम उमरगांव की कुमारी हेमलता मानिकपुरी ने सुशासन तिहार में अपनी आंखों की परेशानी के संबंध में आवेदन दिया था। आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेमलता के घर में दस्तक दी। इस दौरान टीम द्वारा हेमलता के आंखों की बारिकी से जांच की और उपचार के बाद उन्हें चश्मा की जरूरत बताई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदक हेमलता के आखों का उपचार तो किया गया ही, साथ ही उन्हें निःशुल्क चश्मा भी दिया गया। अपने ही घर में आंखों का उपचार होने और चश्मा मिलने पर हेमलता ने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि पहले आंखों में तकलीफ होने की वजह से वह पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाती थी। अब उन्हें चश्मा मिल जाने से पढ़ने-लिखने में आसानी हो रही है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ