Ro no D15139/23

आईआईएचटी चांपा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 3 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी), चांपा में जुलाई 2025 से प्रारंभ होने वाले ‘डिप्लोमा इन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी‘ पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा ओडिसा के बरगढ़ स्थित संस्थान के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

संयुक्त संचालक, ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा से मिली जानकारी के अनुसार संस्थान में प्रथम सेमेस्टर एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयुसीमा 15 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए भौतिकी, रसायन सहित 12वीं उत्तीर्ण अथवा समकक्ष तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस श्रेणी में अभ्यर्थियों की आयु 17 से 25 वर्ष (अजा/अजजा वर्ग के लिए 17 से 27 वर्ष) के बीच होनी चाहिए।

आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट www.iihtchampa.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 10 जून 2025 की शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट, ई-मेल iihtchampacg@gmail.com या स्वयं उपस्थित होकर संस्थान में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा, नवा रायपुर या जिला हाथकरघा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?