Ro no D15139/23

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के आयुष्मान, शबनम व माही का हुआ छत्तीसगढ़ टीम में चयन

सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ी गाजियाबाद में 14 वीं सेंट्रल जोन नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ 14 वीं सेंट्रल जोन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन हुआ।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग से आयुष्मान यादव एवं बालिका में माही मंसूरी, शबनम नाज का चयन हुआ है। सबसे बड़ी बात दोनों बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की छात्रा हैं। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
सरगुजा जिला से चयनित तीनों खिलाड़ियों को नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के.पी सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, खुशबू गुप्ता के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

     कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले शत- प्रतिशत पात्र बच्चों का जाति प्रमाणपत्र पत्र बनाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर  अजीत वसंत कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को…

    Read more

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends