Ro no D15139/23

प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक में वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

*जिले में स्वीकृत 1480 कार्यों में से 1343 कार्य पूर्ण*

रायपुर, 08 अगस्त 2025/
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्यों और वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। शासी परिषद की पदेन अध्यक्ष सह कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने डीएमएफ के तहत जिले को 2020-21 से 2025-26 तक प्राप्त आबंटन, स्वीकृत एवं व्यय राशि की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले को अब तक प्राप्त कुल राशि 129 करोड़ 78 लाख रूपए है। कुल राशि में से स्वीकृत राशि 103 करोड़ 55 लाख रूपए है। पूर्व में अनुमोदित राशि 5 करोड़ 99 लाख तथा कुल बचत शेष राशि 20 करोड़ 24 लाख रूपए है। अब तक स्वीकृत 1480 कार्यों में से 1343 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। प्रगतिरत कार्यों की संख्या 108 है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता नहीं होने पर कई कार्यों को निरस्त किया गया है।

कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित शासी परिषद की बैठक में जानकारी दी गयी कि उच्च प्राथमिकता के तहत पेयजल के लिए 2 करोड, स्वास्थ्य देखभाल के लिए 6 करोड़, शिक्षा के लिए 6 करोड, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 2 करोड़, कृषि के लिए 5 करोड़, स्वच्छता के लिए 2 करोड़, सतत जीविकोपार्जन के लिए 2 करोड़, कौशल विकास एवं जनकल्याण के लिए एक-एक करोड़ और पर्यावरण संरक्षण एवं निःशक्तजन कल्याण के लिए 50-50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
इसी तरह अन्य प्राथमिकता के तहत भौतिक अधोसंरचना के लिए 6 करोड़ 50 लाख, उर्जा एवं जल विभाजक विकास कार्य के लिए 3 करोड़, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ और सिंचाई, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं स्थापना व्यय के लिए 50-50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। बैठक में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, एसपी एस आर भगत, डीएफओ ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित परिषद के सदस्य एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट