Ro no D15139/23

क्या आपकी ये 5 छोटी आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी? ज्यादातर लोग करते हैं इन्हें नजरअंदाज

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को आप नजरअंदाज कर देते हैं तो आपके जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों और आदतों का भी जिक्र मिलता है, जिन्हें अगर आप समय पर सुधारते नहीं हैं तो आपके घर का माहौल काफी ज्यादा भारी लगने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी हमारे मेंटल स्ट्रेस और आपसी झगड़ों का कारण बन सकती है. अगर आपको अपने घर पर बेवजह ही स्ट्रेस और एंग्जायटी महसूस होती है, तो जितनी जल्दी हो सके आपको अपनी इन गलतियों और आदतों को सुधार लेना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य दरवाजे के पास जूता-चप्पल बिखेरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार केवल हमारे आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में पॉजिटिव और मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है. कई लोगों की आदत होती है कि वे बाहर से आते ही मुख्य दरवाजे पर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं या वहां गंदगी फैला कर रखते हैं. वास्तु के अनुसार, इससे राहु-केतु का दोष बढ़ता है और घर में मेंटल स्ट्रेस का माहौल बनता है. इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें और जूतों को शू-रैक में व्यवस्थित करके रखें.

टूटे-फूटे बर्तन और बंद घड़ियों को जमा करना

अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम घर के ही किसी कोने में या स्टोर रूम में टूटी हुई क्रॉकरी, चटके हुए बर्तन या बंद पड़ी घड़ियां रख छोड़ते हैं. वास्तु शास्त्र में इस तरह की सभी चीजों को बेहद ही अशुभ माना गया है. बंद घड़ी आपके जीवन और तरक्की की रफ्तार को रोक देती है, जिससे मन में निराशा और स्ट्रेस पैदा होता है. वहीं, टूटे बर्तन घर में दरिद्रता और लड़ाई-झगड़ों को बढ़ा देते हैं. अगर आपके घर में ऐसी चीजें हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखाएं.

बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में कई लोग अपनी सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट या फिर रात का खाना बिस्तर पर बैठकर ही आराम से खाना पसंद करते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे एक बेहद ही बुरी आदत की श्रेणी में रखा गया है. बिस्तर सोने और आराम करने की जगह है और यहां पर भोजन करने से राहु का निगेटिव प्रभाव बढ़ता है, जिससे रात में ठीक से नींद नहीं आती और बुरे सपने आ सकते हैं. नींद पूरी न होने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस बढ़ने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन हमेशा डाइनिंग टेबल या जमीन पर आसन बिछाकर ही करना चाहिए.

घर के कोनों में अंधेरा रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कोनों और उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण को हमेशा साफ और चमकदार रखना चाहिए. लेकिन कई लोग घर के कुछ हिस्सों या कोनों में अंधेरा रखते हैं या वहां कबाड़ जमा कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अंधेरे कोनों में निगेटिव एनर्जी बहुत जल्दी पैर पसारती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ता है और उदासी छाई रहती है. घर के हर कोने में रोशनी की उचित व्यवस्था करें, खासकर शाम के समय पूरे घर में लाइट जरूर जलाएं.

गंदे और बिखरे हुए कपड़े रखना

दिनभर पहने हुए गंदे कपड़ों को बाथरूम या बेडरूम के किसी कोने में ढेर लगाकर छोड़ देना भी स्ट्रेस की एक बड़ी वजह है. बिखरा हुआ और गंदा घर राहु और शनि के दोष को बुलावा देता है. इससे मन में कभी भी क्लियरिटी और शांति नहीं रहती. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा गंदे कपड़ों को लॉन्ड्री बास्केट में ढककर रखें और धोए हुए कपड़ों को संभालकर अलमारी में रखें.

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक