Ro no D15139/23

शुभेंदु अधिकारी ने माना ओडिशा के सीएम का अनुरोध, दीघा जगन्नाथ मंदिर से ‘धाम’ शब्द हटाया

Jagannath Mandir Digha: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दीघा स्थित राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित भगवान जगन्नाथ मंदिर और सांस्कृतिक गतिविधि परिसर से ‘धाम’ शब्द हटाने की घोषणा की. इस परिसर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले वर्ष अप्रैल में किया था.

मंदिर में अब रीति-रिवाज से होगी पूजा

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि अब इस परिसर को ‘श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र’ कहा जायेगा. परिसर के भीतर स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा निर्धारित नियमों व रीति-रिवाजों के अनुसार की जायेगी.

ओडिशा के सीएम के अनुरोध पर बंगाल सरकार का फैसला

उन्होंने कहा कि यह निर्णय ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा ‘धाम’ शब्द हटाने के लिए औपचारिक रूप से किये गये अनुरोध के बाद लिया गया है. यह आधिकारिक अनुरोध ओडिशा के मुख्यमंत्री के दूत के रूप में उपस्थित पुरी से लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संबित पात्रा द्वारा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सौंपा गया.

शुभेंदु अधिकारी ने की थी इस्कॉन के संतों से चर्चा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दीघा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर के नाम के बारे में इस्कॉन के संतों से बात की थी. इसके बाद उन्हें यह विश्वास हो गया कि इसका नाम भारत की सनातनी संस्कृति व परंपरा के अनुसार नहीं रखा गया

जगन्नाथ मंदिर में सनातनी नियमों से होगी पूजा

उन्होंने नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय की अपनी हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए कहा- हम परिसर से ‘धाम’ शब्द हटा देंगे और निर्धारित सनातनी नियमों के अनुसार ही देवताओं की पूजा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा- मंदिर का नाम अब से श्री श्री जगन्नाथ देव मंदिर होगा. मंदिर के ढांचे को अब से श्री श्री जगन्नाथ देव मंदिर कहा जायेगा.

Jagannath Mandir Digha: ममता बनर्जी सरकार ने बाद में जोड़ा था ‘धाम’

मुख्यमंत्री ने बताया कि ममता बनर्जी की पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रिमंडल प्रस्ताव और परिसर के निर्माण के लिए जारी निविदा नोटिस में परियोजना को ‘सांस्कृतिक केंद्र’ कहा गया था, जिसमें ‘धाम’ शब्द का कोई प्रावधान नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि यह शब्द बाद में जोड़ा गया था.

जगन्नाथ मंदिर में सनातनी नियमों से होगी पूजा

उन्होंने नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय की अपनी हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए कहा- हम परिसर से ‘धाम’ शब्द हटा देंगे और निर्धारित सनातनी नियमों के अनुसार ही देवताओं की पूजा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा- मंदिर का नाम अब से श्री श्री जगन्नाथ देव मंदिर होगा. मंदिर के ढांचे को अब से श्री श्री जगन्नाथ देव मंदिर कहा जायेगा.

Jagannath Mandir Digha: ममता बनर्जी सरकार ने बाद में जोड़ा था ‘धाम’

मुख्यमंत्री ने बताया कि ममता बनर्जी की पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रिमंडल प्रस्ताव और परिसर के निर्माण के लिए जारी निविदा नोटिस में परियोजना को ‘सांस्कृतिक केंद्र’ कहा गया था, जिसमें ‘धाम’ शब्द का कोई प्रावधान नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि यह शब्द बाद में जोड़ा गया था

धाम शब्द पर शुरू से हो रही थी बहस : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा- इस शब्द पर शुरू से ही बहस हो रही थी और पिछली सरकार ने इसे शामिल करके सनातनी भावनाओं का अपमान किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को आवश्यक अधिसूचना जारी करने और परिसर का प्रबंधन करने वाले न्यास को इस बदलाव के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है.

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक